भागलपुर, सितम्बर 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान, मोहनपुर नरगा में अंग क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू सियाराम सिंह कि 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। उद्घाटन बाबू सियाराम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर जवाहर लाल मंडल ने किया। जवाहर लाल मंडल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता समर में जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनमें अंग भूमि के बाबू सियाराम सिंह का नाम महत्वपूर्ण है। जिनका जन्म सुल्तानगंज के तिलकपुर में पांच अक्टूबर 1905 को हुआ था। उपस्थित सदस्यों में महेन्द्र आर्य, जयप्रकाश साह, रामप्रसाद साह, रमन कुमार, आशीष कुमार, प्रणव कुमार अन्य ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.