बोकारो, फरवरी 11 -- भारत के स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी के 276 वां जयंती के शुभ अवसर पर दिशोंम जाहेर सेवा ट्रस्ट सेक्टर 4 की ओर से बुधवार को जयंती समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे सेल शिड्यूलिड ट्राइब इम्प्लाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट के सदस्य भी उपस्थित रहे। दोनो ने संयुक्त रूप से बाबा तिलका मांझी चौक सेक्टर 4 मे बाबा तिलका मांझी जयंती मनाया। बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके आदर्श और विचारधारा पर चलने संकल्प लिया गया। सभी ने कहा हमे अपने महापुरुषों के विचारधारा को अपने दैनिक जीवन में अमल करना पड़ेगा और युवाओं को हमारे महापुरुषों के जीवन और उनके इतिहासों के बारे में अवगत कराना होगा। जिससे हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़कर हासिल कर सकेंगे। हमारे महापुरुषों अंग्रेजों के सामने कभी नही झुके थे। जयंती समारोह में...