मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वदेशी चिंतक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित भूरामल शर्मा की 170वीं जयंती और अखिल भारतीय चरखा संघ की प्रथम मातृ खादी बिक्री केंद्र का शताब्दी वर्ष उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया। समारोह के सभापति वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंडित शर्मा ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर अपने पैतृक भवन में बिहार प्रांत की प्रथम खादी बिक्री केंद्र महात्मा गांधी और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में खोलकर स्वदेशी आंदोलन को गति प्रदान की। समारोह की मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति विभाग पदाधिकारी सुष्मिता झा ने कहा कि सरैयागंज में ऐतिहासिक महत्व की तीन कृतियां श्री नवयुवक समिति, मातृ खादी बिक्री केंद्र और जंगे आजादी के एक सौ एक अमर शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक के संस्थापक अध...