अररिया, फरवरी 8 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रसिद्ध कवि व स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पंडित अमोघ नारायण झा 'अमोघ' की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को रेणु साहित्य मंच परिसर भरगामा में साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन के प्रदेश अध्यक्ष अजय भारतीय अकेला, आयोजन समिति के संयोजक पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेन्दु , पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से दी है। आयोजकों ने बताया यह कार्यक्रम रेणु साहित्य मंच परिसर, भरगामा में अपराह्न एक बजे से आयोजित होगा । बताया साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के संगम के रूप में यह सम्मेलन पंडित अमोध जी के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को समर्पित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से किया जाएगा, इसमें मुख्य रूप से पूर...