अंबेडकर नगर, जनवरी 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम वर्मा की 106वीं जयंती पर अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करतोरा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उनकी देशभक्ति, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दयाराम वर्मा का बलिदान हमें याद दिलाता है कि आजादी केवल तिरंगे तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी से जुड़ी हुई है। विशिष्ट अतिथि डॉ जेके वर्मा ने शिक्षा को स्वास्थ्य और विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि बिना शिक्षित समाज के स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं...