घाटशिला, फरवरी 9 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत काड़ाडुबा पंचायत के केन्दोपुसी गांव में स्वतंत्रता सेनानी तेलांग खड़िया की 220वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर केन्दोपुसी गांव में शहीद तेलांग खड़िया की पथलगड़ी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्माण अभियान के अध्यक्ष सह झारखंड हाईकोर्ट रांची के अधिवक्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानी तेलांग खड़िया के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आदिम जनजातियों के अस्तित्व, आत्मसम्मान और उन्नति के लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.