पलामू, जुलाई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। जिनका जन्म 23 जुलाई 1906 ई. को हुआ था। 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने आजाद क्रांतिकारी दल हिंदुस्तान रिपब्लिकियन एसोसिएशन में शामिल हुए। सदर्श बध सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह द्वारा बम फेकना, वायसराय को ट्रेन से उड़ाने की चेष्टा के साथ काकोरी कांड में उन्होंने सक्रिय भाग लिया। संजय कुमार ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर परअभिषेक कुमार, नवनीत कुमार ,कृष्णा राम, जयपाल मोची समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.