औरैया, दिसम्बर 5 -- स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी और बिधूना क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे स्व. गजेन्द्र सिंह 'मंत्रीजी' की 23वीं पुण्यतिथि 10 दिसंबर को कस्बा बिधूना में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जबकि रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह संयोजक एवं स्व. सिंह के रिटायर्ड आईएएस पुत्र मानवेन्द्र सिंह और मंजू सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बिधूना में आयोजित होगा। सुबह 8 बजे प्रतिमा स्थल पर हवन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के साथ ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद रात में अखिल भारतीय कवि स...