मऊ, जनवरी 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के पतिला जमीन पतिला निवासी आजाद हिंद फौज में कैप्टन रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरिगोविन्द राय की 26वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव में गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान गांव स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रध्दांजलि अर्पित की। सेनानी पुत्र स्वामीनाथ राय ने स्व.हरिगोविंद राय के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखांकित किया। कहा की गरीबों, मजलुमों का हमेशा साथ देना ही उनके कुशल एवं उदारवादी व्यक्तित्व की पहचान थी। लोगों ने श्रध्दांजली अर्पित करते सेनानी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान महेन्द्र राय, सुनील राय, अतुल राय, बालेश्वर प्रजापति, उमाकांत मौर्या, उपेन्द्र राय, सुदर्शन मौर्य, राहुल कुमार, आशुतोष पा...