बगहा, जनवरी 4 -- चनपटिया। सड़क चौड़ीकरण की जद में आए नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी गुलाब चंद्रगुप्त उर्फ गुलाली बाबू की प्रतिमा अब प्रखंड परिसर में स्थापित की जाएगी। पुराने स्मारक को तोड़ने से पहले प्रखंड परिसर में नई स्मारक बनाई जाएगी। उसके बाद प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया जाएगा। इसकी जानकारी सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने दी है। रविवार को दी। उन्होंने बताया कि बेतिया छावनी से चनपटिया होते हुए नरकटियागंज तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। चनपटिया के बड़ा बस स्टैंड के समीप स्थापित गुलाब चंद्र गुप्त का स्मारक भी इसी सड़क एवं नाला के जद में आ रहा है। स्थल निरीक्षण के पश्चात स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के पहल पर स्मारक को यहां से हटाकर प्रखंड परिसर में स्थापित कराया जायेगा। प्रशासन की ओर से भी स्पष...