बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. बटोरन सिंह की धर्मपत्नी 90 वर्षीय द्रौपदी देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अपने पीछे वह पुत्र मुरारी प्रसाद सिंह, पुत्री रमामनी कुमारी आदि को छोड़ गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.