गुड़गांव, दिसम्बर 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी जयमल सिंह की पत्नी गिन्दौड़ी देवी का शनिवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गिन्दौड़ी देवी का अन्तिम संस्कार पैतृक गांव सिधरावली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से नायब तहसीलदार गजे सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। हरियाणा सरकार द्वारा अंतिम संस्कार राशि 5100 रुपये मौके पर ही उनके पुत्र रामकिशन लाल को दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से सुनील कुमार एसएचओ बिलासपुर तथा राजबीर सिंह एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई। गिन्दौड़ी देवी के पति जयमल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा...