बेगुसराय, दिसम्बर 23 -- मंसूरचक। समसा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत रामखेलावन गुप्ता की 90 वर्षीया पत्नी चन्द्रकला देवी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके पुत्र शंकर गुप्ता व अमर गुप्ता ने बताया कि मां कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर मंसूरचक बीडीओ, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर महतो, भाकपा के सत्यनारायण महतो, धर्मेंद्र रजक आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...