प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी और काशी एक्सप्रेस में महिला यात्रियों के पर्स चोरी हो गए। इटारसी निवासी कुमन त्रिपाठी ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह काशी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। सतना से मानिकपुर के बीच पर्स चोरी हो गया। प्रयागराज ट्रेन रुकी तो जीआरपी से इसकी शिकायत की। वहीं छपरा निवासी सुमन देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली से छपरा की यात्रा कर रही थी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो उनकी नींद खुली। उस वक्त पता चला कि पर्स गायब है। पर्स में टॉप्स, मंगलसूत्र, दस हजार रुपये, मोबाइल आदि सामान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...