हापुड़, मार्च 31 -- स्वतंत्रता सेनानी एवं महान जन नायक चौधरी रघुवीर नारायण सिंह असौड़ा की प्रतिमा का धूमधाम के बीच वैदिक रीति रिवाज से अनावरण करते हुए देश की जंगे आजादी में उनके योगदान का जमकर गुणगान किया गया। गढ़ में पौराणिक नक्का कुआं मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं महान जन नायक चौधरी रघुवीर नारायाण सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके पड़पौत्र अजयवंश नारायण सिंह त्यागी ने समाजसेवी एवं शिक्षाविदों के साथ मिलकर किया। वार्षिक परीक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने बच्चों को पुरस्कृत कर हौंसला बढ़ाया गया। एडवोकेट मुकुल कुमार ने चौधरी रघुवीर नारायाण सिंह त्यागी के जीवन को नई पीढ़ी के लिए एक आदर्श बताते हुए उनके द्वारा स्वंत्रतता संग्राम में निभाई गई भूमिका के साथ ही समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.