कानपुर, फरवरी 15 -- स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा जी के 128 वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्षता कानपुर लॉयर्स अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अनुभव सिंह ने सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि कनिष्क पांडेय और पूर्व विधायक सतीश निगम ने भी विचार रखे। पुनीत राज शर्मा ने संचालन किया। कहा, हिंदुस्तान एक ख्वाब था, जो स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था। आयोजक राजेश कुमार शर्मा और विजय नारायण तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। यहां अम्बरीष मिश्रा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, हरिराम गुप्ता, कौशल किशोर शर्मा, दिलीप तिवारी, रमेश सिंघवानी, मनोज त्रिवेदी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.