मधुबनी, जनवरी 8 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। ब्रिटिश शासनकाल में स्वतंत्रता सेनानियों का आश्रय स्थल रहा नर्मदेश्वर स्थान के जीर्णोद्धार कराने की पहल की जाने की बात मधवापुर में कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कही। वे गुरुवार को मधवापुर के पंचेश्वरनाथ मंदिर परिसर में वहां के लोगों को संबोधित कर रहे थे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन कुमार रश्मि ने नर्मदेश्वर स्थान, श्रीरामजानकी परिक्रमा पथ और उससे जुड़े मंदिरों के विकास के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री के साथ सांसद डॉ अशोक कुमार यादव और विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर को पाग दोपटा से सम्मानित किया। देवानंद मिश्र सुमन, शिवकुमार साहु, अजय भगत, बेचन साह, कामाख्या नारायण ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...