रुद्रपुर, दिसम्बर 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पं. राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांवों में ब्लॉक प्रमुखों के प्रस्ताव के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से सेनानी भवन बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के लिए साढ़े छह सौ करोड़ रुपये भारत सरकार ने स्वीकृत किए हैं। एक हजार एकड़ जमीन पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा। यहां से घरेलू उड़ानों के साथ आने वाले समय में इंटरनेशनल उड़ानें भी संचालित होंगी। इस दिसंबर या 15 जनवरी तक हर हाल में निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को भी वर्ष 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.