औरंगाबाद, जनवरी 15 -- स्वतंत्रता सेनानी कुमार बद्रीनारायण सिंह की पुण्यतिथि अधिवक्ता संघ भवन में मनाई गई। जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता जयकृष्ण सिंह उर्फ नन्हे बाबू की अध्यक्षता में हुआ। दीप जला कर कुमार बद्रीनारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बीडीओ भैरवनाथ पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, ज्योतिषाचार्य शिव नारायण सिंह, जगदीश सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, लवकुश प्रसाद सिंह, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्रीकांत अग्रवाल, पूर्व बीडीओ शिवबचन सिंह आदि शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, अशोक सिंह, अरुण कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह ...