पाकुड़, जनवरी 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं अंचलाधिकारी कुमार अरविन्द बेदिया ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया। इस क्रम में दोनों पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के आवास पर पहुंच कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आज़ादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, संघर्ष और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सम्मानपूर्वक सहेजना हम सभी का कर्तव्य है। पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान राष्ट्र की नींव को सुदृढ़ करने वाला है और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.