गया, जनवरी 20 -- अशोक उच्च विद्यालय, परैया के प्रांगण में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय गनौरी प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतरी विधायक रोमित कुमार तथा गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद दांगी रहे। उपस्थित अतिथियों ने स्व. गनौरी प्रसाद सिंह के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। विधायक रोमित कुमार ने कहा कि गनौरी बाबू ने परैया क्षेत्र में शिक्षा और कृषि के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसका उदाहरण अशोक उच्च विद्यालय है। कार्यक्रम के अंत में उनके पुत्र विजय कुमार द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.