देहरादून, नवम्बर 2 -- विकासनगर। माह के प्रथम रविवार को स्वतंत्रता सैनानियों के उत्तराधिकारियों ने दस बजे दस मिनट स्वतंत्रा संग्राम सैनानियों की स्मृति में कार्यक्रम के तहत शहीद पार्क पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि, हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी का उत्सव सारा देश मनाता है और नई पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से अनुप्राणित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस, भारत छोड़ो आन्दोलन तथा काकोरी कांड की स्मृतियां हम लोगों को आन्दोलित करती हैं। स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के सचिव सोमेंद्र प्रकाश टंडन ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की जानकारी मुहैया कराने के लिए पछुवादून क्षेत्र में एक संग्रहालय बनाया जाना चाहिए। इसके लिए जन प्रतिनिधियों को पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपने क्षेत्र के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.