मऊ, जनवरी 12 -- मधुबन (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक पं. रामसुदंर पाण्डेय की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्री रामसुंदर पाण्डेय सर्वोदय इंटर कालेज गजियापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्र के धरोहर होते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश का सम्पूर्ण विकास किया जा सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा को बंद करके गरीबों के मूलभूत अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.