लखनऊ, फरवरी 18 -- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रफी अहमद किदवई की जयंती बुधवार को मनाई गई। लखनऊ कल्चरल सोसायटी की ओर से कैफी आजमी एकेडमी के सभागार में मनाए गए जयंती समारोह पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो गैलरी भी लगी। यह फोटो रफी अहमद किदवई के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई समेत अन्य ने स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डाला। समारोह में दिल्ली से प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल की नई पुस्तक मजबूती का नाम महात्मा गांधी पर परिचर्चा लेखक हफीज किदवई के साथ हुई। चर्चा महात्मा गांधी के विचारों खासकर धर्म, नास्तिकता, नैतिकता और संवाद की महत्ता को गांधी दृष्टि से देखने को लेकर हुई। प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपनी पुस्तक में जो विचार रखे,उसकी व्याख्या की गई। गांधी गोरा स...