पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- थल। नगर स्थित कन्या इंटर कॉलेज अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह पांगती के नाम से जाना जाएगा। पांगती के पौत्र पूर्व अपर महानिदेशक भूगर्भ त्रिभुवन सिंह पांगती ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल के और से स्वीकृति प्रदान करने के बाद विद्यालय का नाम परिवर्तित करने को लेकर प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। त्रिभुवन ने बताया कि उनके दादा जगत पांगती ने साइमन कमीशन वापस जाओ, विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार सहित कई आंदोलन में हिस्सा लिया। विद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह पांगती के नाम पर होने पर क्षेत्र के ललित सिंह पांगती, प्रताप सिंह पंचपाल, दिनेश चंद्र पाठक, प्रवीण सिंह जंगपांगी, भूपेंद्र सिंह पांगती, नवीन चंद्र पाठक, राजेश पंचपाल, दान सिंह बिष्ट, गोकुल सिंह धर्मशक्तू सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.