मऊ, जनवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं ने रविवार को रानीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामकिशुन दुबे के पौत्र रंजीत दुबे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजनों का सम्मान करने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। बार के महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत ही आज हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर जुनैद असलान, आयोजक एडवोकेट मोहम्मद अंसारी, राजेश दुबे, एडवोकेट शब्बीर अहमद, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.