रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- किच्छा, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी 75 राम सिंह बिष्ट ने बीते बुधवार राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा, बरेली में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह बीमार चल रहे थे। उनकी इच्छा के अनुसार परिजनों ने उनका देहदान किया। राम सिंह बिष्ट ने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर वर्ष 2024 में पत्र लिखकर देहदान का संकल्प लिया था। देवरिया वार्ड 2 निवासी राम सिंह बिष्ट के पिता स्व. चंद्र सिंह स्वतंत्रता सेनानी सत्याग्रही थे। पिता चंद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी में लगा दिया। वहीं माता सावित्री देवी स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही आजीवन कष्टों से जूझती रहीं। राम सिंह बिष्ट ने वर्ष 2024 में पत्र लिखकर अपनी अंतिम इच्छा जाहिर करते हुए परिजनों को बताया था कि उन्होंने अपनी मृत्यु के पश्चात अपना शरीर शिक्षा चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.