बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन धारण कर देश की स्वतंत्रता हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज कुमार सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी...