जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त) पर शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक और 16 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक जमशेदपुर में सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुगमता के मद्देनज़र लिया गया है। आदेश पुलिस उपाधीक्षक यातायात, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.