संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में सभी जुट गए हैं। शहर से लेकर देहात हर कोई आजादी के जश्न में डूब गया है। सरकारी भवन रंगीन झालरों से रोशन किए जा रहे हैं। इसके अलावा महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी सजाया जा रहा है। शुक्रवार को पूरे जिले में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इसको लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जनपद में सुबह छह से आठ बजे तक प्रार्थना एवं प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह आठ बजे फहराया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड, एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। उसमें ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.