हरिद्वार, अगस्त 12 -- डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और समय पर तैयारियां पूरी करें। तय किया गया कि 14 अगस्त को शाम 6 से रात 9 बजे तक और 15 अगस्त को सुबह 6 से 11 बजे तक प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर से देशभक्ति गीत गूंजेंगे। सभी सरकारी और ऐतिहासिक भवन रोशनी से जगमगाएंगे। 15 अगस्त की सुबह 9 बजे सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सम्बोधन होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.