बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर याद किये गये। देवीसराय स्थित अंबेदकर पार्क में एससी-एसटी कर्मचारी संघ की ओर से माल्यार्पण किया गया। संघ के अध्यक्ष व ट्रेजरी अफसर राजेश राम, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी मुकेश सम्राट, बीएओ विनोद कुमार समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को याद किया। उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। लोगों ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज की उन्नति होगी। उन्होंने संविधान के जरिये लोगों को अधिकार दिलाया है। देश के सभी लोगों की कानूनी आवाज और अधिकार संविधान प्रदत ही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...