लखनऊ, अगस्त 7 -- भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में कैंट मंडल-2, समर विहार कॉलोनी में हुई बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान तैयारियों पर चर्चा की गई। अभियान को व्यापक बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई। नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में हर घर और बाजारों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं। आनंद द्विवेदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आमजन के साथ मिलकर देश भक्ति के राष्ट्रीय पर्व को वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। तिरंगा हमारे गर्व और बलिदान का प्रतीक है। मीडिया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.