पटना, अगस्त 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। सीएम सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री गांधी मैदान में परेड की सलामी भी लेंगे। इस दौरान वे आम लोगों को संबोधित करेंगे। चुनावी साल में नीतीश के स्वतंत्रता दिवस समारोह संबोधन पर सबकी नजर रहेगी। गांधी मैदान से वे कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सुबह 8.25 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.