मधुबनी, अगस्त 14 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरुवार को बाजार में तिरंगा झंडे की ब्रिकी खूब हुई। इस बार डाक विभाग में तिरंगा झंडा बिक्री के लिए नहीं पहुंचा था। ऐसे में लोगों ने बाजार में अपने पंसद के तिरंगा झंडे की खरीदारी की। साइज एवं कपड़ा के हिसाब से तिरंगा बाजार में बिक रहा था। शहर के एक तिरंगा झंडा बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि उनके पास 20 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक का तिरंगा झंडा उपलब्घ है। खादी का तिरंगा झंडा का दाम अधिक है। पालिस्टर के झंडा कम दाम में बिक रहा था। तिरंगा झंडा के साथ बच्चे तिरंगा टोपी, बैच, बेल्ट, टाई, स्टीकर आदि भी खरीद रहे थे। शहर से गांव तक स्कूली बच्चों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी करे लेकर उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.