पलामू, जनवरी 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। 77वां गणतंत्र दिवस का पलामू जिला स्तरीय मुख्य समारोह मेदिनीनगर सिटी के पुलिस लाइन स्टेडियम में उल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पूर्व उन्होंने परेड का पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के साथ निरीक्षण किया। समारोह में उपस्थित, पलामू में पदस्थापित अधिकारियों, जिले के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करने के बाद उन्होंने विभिन्न संस्थानों की झाकियों का अवलोकन किया। साथ ही मुख्य समारोह में परेड, झांकी आदि में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। मुख्य समारोह में संबोधन के दौरान उन्होंने राजनीति में धर्म अर्थात अनुशासन अत्यंत आवश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.