मिर्जापुर, जनवरी 31 -- लालगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रविनंदन दुबे की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को कठवार गांव में संघर्ष नैतिकता और बदलते गांव' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व प्रदेश के पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन केवल सत्ता के खिलाफ लड़ाई नहीं बल्कि समाज में चेतना और ऊर्जा के संचार का माध्यम था। महापुरुषों के नैतिक मूल्यों को आचरण में उतार कर ही एक समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष ने जनता को चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा दी। कहाकि वही समाज विकसित होता है जो अपने पुरोधाओं के आदर्शों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ता है। सेनानियों की लड़ाई केवल नेतृत्व की नहीं बल्कि ग्रामीण परिवेश में न्याय और आत्मसम्मान की सामूहिक जीत थी। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पू...