घाटशिला, जून 5 -- गालूडीह। गालूडीह बाराज के आईबी परिसर में झारखंड अभियंता सेवा संघ के द्बारा स्वस्थ्य पर्यावरण सुरक्षित भविष्य के तहत प्रर्यावरण दिवस मनाया गया । इस मौके पर मुख्य अभियंता रामनिवास प्रसाद, अधीक्षण अभियंता चांडिल विश्वनाथ बोईपाई, रविकांत चौधरी सहित कार्यपालक अभियंता ने आफिस परिसर में पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।इस अवसर में उन्होंने थैला का विवरण किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़ के महत्व को समझने की जरूरत है। इसके साथ ही साथ जागरुकता की जरूरत है।हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं। प्लास्टिक का उपयोग ना करें। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। संकल्प लें पेड़ लगाएंगे और उसकी रक्षा करेंगे।इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता प्रितेश होडो़,बसंत मांझी,अजय प्रजापति, दया सागर मिंज, विपुल कुमार दुबे...