लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) पर सभी निकायों में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें चित्रकला, वाद विवाद, क्विज, रंगोली, पोस्टर मेकिंग के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभाग 5000 स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य शामिल किए। पृथ्वी दिवस थीम पर कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा नाटक की मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में निकायों के ब्रांड एंबेस्डर, स्वच्छ चैंपियंस और जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए सभी निकायों में सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.