कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में 13वां स्थान और गंगा किनारे के शहरों में तीसरा स्थान पाने के उपलक्ष्य में नगर निगम में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी सफाई कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफाई कर्मियों के अथक प्रयास से संभव हो सका है। सभी को अगले वर्ष और भी जोर-शोर से तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कहा कि प्रयास ऐसा करें कि अगली बार नंबर वन बन जाएं। कर्मचारियों को महापौर के अलावा अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, जगदीश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह गौर, डॉ. चंद्रशेखर और रबिश प्रभारी रफजुल रहमान ने उपहार भेंट करके सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.