गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर शासन स्तर से पहुंची नोडल अधिकारी सविता शुक्ला ने गोरखपुर मंडल के नगर निकायों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। इसके साथ ही नोडल विशेषज्ञ प्रणय शाह और ऋषभ त्रिपाठी ने प्रतिनिधियों को जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने देश और प्रदेश स्तर पर बेहतर रैंकिंग को लेकर टिप्स दिए। कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के निर्धारित टूलकिट के आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की पीपीटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सभी आवश्यक बिन्दुओं पर किये जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में बताया गया जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण के मानक, संकेतक और मूल्यांकन प्रक्रिया तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के पोर्टल को लेकर आवश्यक दस्तावेजों को ...