फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की भागीदारी से ही शहर की रैंकिंग सुधर सकती है। स्वच्छ और स्वस्थ फरीदाबाद बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को साफ रखना केवल निगम की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लोग घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। स्वच्छता से बीमारियों से बचाव होता है और शहर की छवि भी बेहतर बनती है। उन्होंने अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य बड़े संस्थानों से विशेष रूप से अपील की कि वे कचरे का सही प्रबंधन करें। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें और तय स्थान पर ही डालें। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.