सहरसा, जून 28 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। स्वच्छ और सुंदर नगर निगम क्षेत्र बनाना प्राथमिकता रहेगी। नवपदस्थापित नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने शुक्रवार को ये बातें पत्रकारों से कही। नगर आयुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुरूप स्वच्छ और सुंदर नगर निगम क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सभी को साथ लेकर नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी बरसात का मौसम है और सहरसा नगर निगम क्षेत्र जलजमाव प्रभावित इलाका है। जलजमाव की निकासी समुचित तरीके से ससमय हो उस दिशा में कार्य किया जाएगा। जरूरत मुताबिक नाले की उड़ाही कराई जाएगी। पेयजल की सुविधा लोगों को मिले उसे भी प्राथमिकता दी जाएगी। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी से पदभार लिया। नगर निगम के कर्मियों ने उनका स्वागत किया। कर्मियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.