हाजीपुर, जनवरी 11 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र देवचंद महाविद्यालय, हाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय परिवार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता संदेश के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। यदि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.