आगरा, जनवरी 15 -- वार्ड 84 स्थित कावेरी कुंज सोसायटी में नागरिकों ने स्वच्छता को लेकर सराहनीय पहल की। कॉलोनी स्थित पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। नागरिकों ने पार्क की बेहतर स्थिति और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई निरीक्षक संजीव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। पार्षद हरी ओम गोयल भी मौजूद रहे। निरीक्षक ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को जानकारी दी। आयुक्त ने पार्क के जीर्णोद्धार की सुविधा एक सप्ताह में पूरी करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...