हल्द्वानी, जून 1 -- हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में स्वच्छ भारत, हरित भारत शपथ ग्रहण अभियान का शुभारंभ रविवार को वार्ड नंबर 7 से किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। समारोह में वार्ड 7 के नागरिकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सभी को संकल्प दिलाया गया कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे, कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनः चक्रित करें (आरआरआर) के सिद्धांतों को अपनाएंगे। इसके साथ ही जल की बर्बादी नहीं करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के इस प्रेरक अभियान में कम से कम कूड़ा उत्पन्न करने और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की भावना से काम लगने का लोगों ने संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...