बदायूं, फरवरी 4 -- बिसौली। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब बदायूं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा बालिका विद्यालय, कंपोजिट स्कूल बिसौली, जीलॉट पब्लिक स्कूल बदायूं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ में भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन,जागरूकता कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मुख्य वक्ता वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर स्वास्थ्य ,...