नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 दिल्ली में खुशहाली, विकास और स्वच्छ पर्यावरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया गया है। यह किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, उद्यमियों और व्यापारियों यानी सभी के जीवन को समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि महिला किसान उत्पादक संगठनों को बाजार से जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भारत विस्तार एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार तुरंत सलाह मिलेगी, जिससे उत्पादन और आय दोनों में ही सुधार होगा। महिलाओं के लिए बजट को महत्वपूर्ण बताते हुए सिरसा ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट में 11 फीसदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.