पटना, दिसम्बर 16 -- पटना जीपीओ में जहां-तहां कचरा फेंकने पर अब रोक रहेगी। पॉलीथिन बैग को भी अब आम लोग कहीं पर भी नहीं फेंक सकेंगे। जीपीओ परिसर को साफ-सुथरा रखने और हेरिटेज भवन को पर्यावरण संरक्षित करने के लिए बोतल बैंक लगाया जाएगा। यह बोतल बैंक परिसर में दो जगहों पर लगेंगे। पहला जहां पर आधार संबंधित काम होता है। वजह यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ भी होती है। वहीं दूसरा बोतल बैंक मुख्य भवन के सामने रहेगा। इससे पार्सल या डाक संबंधित काम के लिए आने वालों को फालतू सामान फेंकने में सहूलियत रहे। बता दें पटना जीपीओ में हर दिन पांच से आठ हजार लोग पहुंचते हैं। इनकी भीड़ सुबह से शाम तक रहती है। ये सभी पार्सल, चिट्ठी भेजने के साथ बचत योजना का लाभ लेने के साथ बड़ी संख्या में आधार का काम करवाने को आते हैं। घंटों तक जीपीओ परिरस में रहने के कारण 90 फीसदी के प...