प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- कुंडा। बजरंग महाविद्यालय कुंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्रों ने शुक्रवार को त्रिलोचन नगर, रानी माहेश्वरी नगर में जागरुकता अभियान चलाया। स्वयंसेवी छात्रों ने मोहल्ले के लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता और प्रबंधन, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं, कुष्ठ रोग, गठिया तथा सूखा रोग जैसी बीमारियों के बारे में जागरूक किया। रोगों के कारण, लक्षण, बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह, प्रोफेसर सुरेश कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.